भारतीय संविधान में मौलिक अधिकारों का प्रावधान एक महत्वपूर्ण अध्याय है, जो नागरिकों को उनके जीवन, स्वतंत्रता और समानता के अधिकार प्रदान करता है। यद्यपि भारतीय संविधान ने मौलिक अधिकारों के संबंध में अन्य आधुनिक संविधानों से प्रेरणा ली है, फिर भी इसका अधिकार पत्र अन्य देशों के अधिकार पत्रों से भिन्न है। यह लेख भारतीय संविधान के अधिकार पत्र की प्रमुख विशेषताएँ और उनके महत्व को विस्तार से समझाएगा।
भारतीय संविधान के अधिकार पत्र की पृष्ठभूमि
भारतीय संविधान के अधिकार पत्र की रचना में कई देशों के संविधानों का अध्ययन किया गया। ब्रिटेन, अमेरिका, फ्रांस, आयरलैंड, और दक्षिण अफ्रीका के अधिकार पत्रों से प्रेरणा लेकर इसे तैयार किया गया। लेकिन भारतीय संविधान ने इसे अपनी सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक परिस्थितियों के अनुसार ढाला। इसलिए यह अधिकार पत्र न केवल नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करता है, बल्कि देश की एकता, समरसता और विकास को भी सुनिश्चित करता है।
यद्यपि मौलिक अधिकारों के सम्बन्ध में भारतीय संविधान द्वारा संयु और अन्य आधुनिक संविधानों से प्रेरणा ली गई है , लेकिन भारतीय संविधान का अधिकार पत्र अधिकारों और उनसे सम्बन्धित व्यवस्था के सम्बन्ध में वैसा ही नहीं है , जैसा कि अन्य संविधानों के अधिकार - पत्र हैं । भारतीय संविधान के अधिकार - पत्र की कुछ प्रमुख विशेषताएँ
१ ) अत्यधिक विस्तृत : भारतीय संविधान का मौलिक अधिकार - पत्र विश्व के अन्य किसी भी संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों से अधिक विस्तृत तथा पेचीदा है । एक सम्पूरक अध्याय के २३ अनुच्छेदों में इसका वर्णन किया गया है । अध्याय के विस्तृत होने का कारण यह है कि छ . अधिकारों के सविस्तर विवरण के साथ - साथ उन पर आरोपित प्रतिबन्धों का उल्लेख किया गया है ।
२ ) निषेधात्मक एवं सकारात्मक अधिकार : भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त नागरिकों के अधिकारों को दो भागों में विभक्त किया जा सकता है - निषेधात्मक और सकारात्मक अधिकार । मौलिक अधिकारों के कतिपय उपलब्ध निषेधाज्ञाओं के समान हैं । वे राज्य शक्ति पर मर्यादाओं को आरोपित करते हैं । किसी व्यक्ति को अधिकार प्रदान नहीं करते । उदाहरणस्वरूप अनुच्छेद ८ द्वारा राज्य को सेना तथा शिक्षा सम्बन्धी उपाधि के सिवाय अन्य कोई उपाधि प्रदान करने से मनाही हैं , अनुच्छेद १७ सामाजिक छूआछूत को दूर करता है । व्यक्ति के दृष्टिकोण से ऐसे अधिकारों को निषेधात्मक अधिकार कहा जा सकता है । वे उपबन्ध जो किसी व्यक्ति को विशिष्ट अधिकार प्रदान करते हैं , उन्हें सकारात्मक अधिकार कहा जाता है । स्वतन्त्रता का अधिकार , सम्पत्ति का अधिकार , धार्मिक , सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक अधिकार इस वर्ग में आते हैं । इस अन्तर के होते हुए भी दोनों के अधिकारों में स्पष्ट विभाजन - रेखा नहीं खींची जा सकती है । फिर भी दोनों में महत्त्वपूर्ण भेद यह है कि निषेधात्मक अधिकार निरपेक्ष है , जबकि सकारात्मक अधिकार सीमित और मर्यादित हैं ।
३ ) विभिन्न पदाधिकारियों पर मर्यादा के रूप में : मौलिक अधिकार केवल केन्द्रीय सरकार पर नहीं , बल्कि उन सभी अधिकारियों पर प्रतिबन्ध लगाते हैं जिन्हें विधि निर्माण करने का स्वेच्छाधिकार प्राप्त हैं । इस प्रकार केन्द्रीय सरकार , राज्य सरकार , जिला बोर्ड नगरपालिकाएं . ताल्लुका बोर्ड , ग्राम पंचायत आदि उन्हें मानने के लिए बाध्य हैं । मौलिक अधिकारों के सम्बन्ध में इन सभी अधिकारियों से नागरिकों को समान व्यवहार मिलेगा । इसके विपरीत संयुक्त राज्य अमेरिका में अधिकार - पत्र का उद्देश्य केवल राष्ट्रीय सरकार पर मर्यादाएं आरोपित करना था ।
४ ) अधिकार निर्वाध नहीं : अधिकार मर्यादाहीन नहीं हो सकते । भारतीय संविधान द्वारा ही मौलिक अधिकारों पर प्रतिबन्ध लगा दिये गए हैं ।
५ ) नागरिकों एवं विदेशियों में भेद : जहाँ तक मौलिक अधिकारों के उपभोग का प्रश्न है , भारतीय संविधान नागरिकों तथा विदेशियों में विभेद करता है । कुछ अधिकार केवल देश के नागरिकों तक ही सीमित है । लेकिन कुछ अधिकार ऐसे हैं , जो नागरिकों तथा विदेशियों के ऊपर समान रूप से प्रभावी हैं ।
६ ) मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए संवैधानिक व्यवस्था : भारतीय संविधान में मौलिक अधिकारों की रक्षा की व्यवस्था की गयी है । अनुच्छेद ३२ के अनुसार नागरिकों को यह अधिकार दिया गया है कि अधिकारों के संरक्षण के लिए वे सर्वोच्च न्यायालय की शरण ले सकते हैं । किसी नागरिक द्वारा अधिकारों के प्रवर्तन की मांग पर न्यायालय समुचित आदेश या लेख , जिनके अन्तर्गत बन्दी - प्रत्यक्षीकरण , परमादेश , प्रतिषेध , अधिकार पृच्छा और उत्प्रेषण लेख भी आते हैं , निकाल सकता है । अनुच्छेद २२६ उच्च न्यायालयों को भी आदेश लेख जारी कर मौलिक अधिकारों की रक्षा का अधिकार देता है ।
७ ) प्राकृतिक अधिकारों का अभाव : भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों के अलावा अन्य अधिकारों का दावा नागरिक नहीं कर सकते हैं । तात्पर्य यह है कि कोई भी नागरिक सिर्फ संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों के प्रवर्तन के लिए ही न्यायालय की शरण ले सकता है और न्यायालय विधान पालिका द्वारा पारित किसी अधिनियम को असंवैधानिक करार दे सकता है । यदि यह संविधान की व्यवस्था के अनुकूल नहीं है ।
८ ) मौलिक अधिकारों का निलम्बन : भारतीय संविधान के निर्माता इस तथ्य से भली भाँति अवगत थे कि आपातकालीन स्थिति में मौलिक अधिकारों को निलम्बित करने की आवश्यकता पड़ सकती है । इन उद्देश्यों से संविधान में बोलने , घूमने , संगठन बनाने आदि अधिकारों को आपातकाल में निलम्बित करने की व्यवस्था की गयी हैं । यहाँ तक कि संविधान राष्ट्रपति को आपातकाल स्थिति में आवश्यकता पड़ने पर संवैधानिक उपचारों के अधिकारों को निलम्बित करने की भी शक्ति प्रदान करता है ।
९ ) मौलिक अधिकारों को सीमित करना : कुछ परिस्थितियों में मौलिक अधिकारों को सीमित करने की व्याख्या संविधान में की गई है । अनुच्छेद ३३ द्वारा संसद को यह अधिकार दिया गया है कि वह सशस्त्र सेना में अनुशासन बनाये रखने के लिए तथा सैनिक कर्तव्यों की भली - भाँति परिपालन की दृष्टि से भारत के सशस्त्र बल से सम्बद्ध मौलिक अधिकारों में आवश्यक संशोधन कर सकती है । यहाँ विशेष रूपसे उल्लेखनीय है कि अनुच्छेद ३३ के उपबन्ध न केवल देश के सशस्त्र बलों पर प्रभावी होंगे , अपितु सार्वजनिक शान्ति स्थापित करने वाले सामान्य पुलिस दल के ऊपर भी प्रभावी होंगे ।
१० ) मौलिक अधिकारों का संवैधानिक संशोधन : संघात्मक व्यवस्था में साधारणतः केन्द्रीय तथा राज्य सरकारों के सहयोग से संविधान में संशोधन लाया जाता है । भारत में भी संविधान के उन उपबन्धों को इस पद्धति में संशोधन लाने की व्यवस्था की गई है जो संघीय व्यवस्था से सम्बन्धित है । लेकिन मौलिक अधिकार के अध्याय में संशोधन लाने के लिए इस विधि को अपनाया गया है । इसमें संशोधन लाने के लिये ऐसी पद्धति को अपनाया गया है जिसमें राज्यों का कोई हाथ नहीं हैं । संसद के दोनों सदनों में से प्रत्येक में समस्त सदस्य संख्या से पारित होने पर मौलिक अधिकार सम्बन्धी उपबंधों में परिवर्तन लाया जा सकता हैं |
भारतीय संविधान के अधिकार-पत्र (मौलिक अधिकारों) की प्रमुख विशेषताओं की एक संक्षिप्त तालिका
| विशेषता | मुख्य बिंदु / विवरण |
| 1. अत्यंत विस्तृत रूप | विश्व का सबसे बड़ा अधिकार पत्र (अनुच्छेद 12 से 35)। अमेरिका से भी अधिक व्यावहारिक और स्पष्ट व्याख्या। |
| 2. सीमित अधिकार (असीमित नहीं) | अधिकार निरपेक्ष (Absolute) नहीं हैं; देश की सुरक्षा और समाज के हित में इन पर उचित प्रतिबंध (Reasonable Restrictions) लगाए जा सकते हैं। |
| 3. दोहरी प्रकृति | नकारात्मक (राज्य की शक्तियों पर रोक लगाना) और सकारात्मक (नागरिकों को स्वतंत्रता व अवसर देना) दोनों का मिश्रण। |
| 4. वर्गीकरण (नागरिक बनाम विदेशी) | कुछ अधिकार केवल भारतीयों के लिए हैं (जैसे- अनु. 15, 16, 19, 29, 30), जबकि बाकी सभी लोगों (विदेशियों समेत) के लिए उपलब्ध हैं। |
| 5. सामाजिक सुधार का माध्यम | केवल राजनीतिक स्वतंत्रता नहीं, बल्कि छुआछूत का अंत (अनु. 17) और उपाधियों की समाप्ति (अनु. 18) कर सामाजिक समानता पर विशेष बल। |
| 6. न्यायसंगत (Justiciable) | उल्लंघन होने पर नागरिक सीधे सर्वोच्च न्यायालय (अनु. 32) या उच्च न्यायालय जा सकते हैं। इसे 'संवैधानिक उपचारों का अधिकार' कहा जाता है। |
| 7. आपातकाल में प्रभाव | राष्ट्रीय आपातकाल के दौरान अधिकारों को निलंबित किया जा सकता है, लेकिन अनुच्छेद 20 और 21 किसी भी स्थिति में निलंबित नहीं होते। |
अधिकार पत्र की चुनौतियाँ और सुधार की दिशा
निष्कर्ष
भारतीय संविधान का अधिकार पत्र न केवल नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करता है, बल्कि देश के लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की नींव भी मजबूत करता है। इसकी विशेषताएँ इसे अन्य संविधानों से अलग बनाती हैं और इसे भारतीय संदर्भ में अत्यंत प्रासंगिक बनाती हैं। अधिकारों की सुरक्षा और उनका सही प्रयोग ही एक स्वस्थ और विकसित समाज की पहचान है। इसलिए हर नागरिक को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों को भी समझना और निभाना चाहिए ताकि संविधान की भावना सजीव रहे।
0 टिप्पणियाँ